ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार आ रही शराब की बड़ी खेप बरामद, देख कर पुलिस भी हो गयी हैरान

PATNA : लॉकडाउन में बिहार में जाम छलकाने की शराब माफिया की पूरी तैयारी थी लेकिन को धरी की धरी रह गयी। हरियाणा से बिहार लायी जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है। यूपी के का

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन में बिहार में जाम छलकाने की शराब माफिया की पूरी तैयारी थी लेकिन को धरी की धरी रह गयी। हरियाणा से बिहार लायी जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है। यूपी के कानपुर से प्रयागराज जाने वाले हाइवे पर ये शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है।


हरियाणा से दो कंटेनर अंग्रेजी शराब बिहार भेजी जा रही थी। लखनऊ एसटीएफ और कानपुर के महराजपुर थाने की पुलिस ने प्रयागराज हाईवे से शराब से भरे दो कंटेनर पकड़े हैं। कीमत लाखों में बताई जा रही है। दोनों के ट्रक चालक और खलासी भाग गए लेकिन एक को दबोच लिया है।


एसटीएफ की सूचना के आधार पर कानपुर से प्रयागराज जाने वाले हाइवे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। करीब सैकड़ों गाड़ियों को चेक करने के बाद दो कंटेनर पकड़े गए। दोनों कंटेनर बंद थे। पुलिस की चेकिंग को देख कंटेनर में सवार आरोपित भाग निकले। 


पुलिस ने मौके से एक आरोपित को पकड़ लिया। जिसके बाद कंटेनर खोलकर देखा तो दोनों में लाखों की कीमत की शराब लदी हुई थी। दोनों कंटेनर में अंग्रेजी शराब के तीन ब्रांड लादे गए हैं। पुलिस ने बताया कि शराब हरियाणा से बिहार भेजा जा रहा था। 

टैग्स