ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: 79 एएनएम की नियुक्ति का फर्जी आदेश, मामले का हुआ खुलासा

DESK: बिहार में ANM की भर्ती का फर्जी आदेश जारी होने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने सभी जिलों में 79 एएनएम की नियुक्ति का फर्जी आदेश स्वास्थ्य निदेशालय के नाम से जारी कर द

बिहार: 79 एएनएम की नियुक्ति का फर्जी आदेश, मामले का हुआ खुलासा
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

DESK: बिहार में ANM की भर्ती का फर्जी आदेश जारी होने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने सभी जिलों में 79 एएनएम की नियुक्ति का फर्जी आदेश स्वास्थ्य निदेशालय के नाम से जारी कर दिया। यही नहीं नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों के नाम सहित जिलों का आवंटन भी कर दिया।


 स्वास्थ्य निदेशालय के ज्ञापांक संख्या-589 (6) 27.06.2021 से जारी आदेश में फर्जी नियुक्ति के क्रम में बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एएनएम नर्सिंग के 79 पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए जिला आवंटन आदेश जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को इसकी जानकारी दी।


स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. कौशल कुमार ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों द्वारा 79 एएनएम की नियुक्ति के लिए जारी आदेश पूरी तरह फर्जी है। इस प्रकार के किसी भी आदेश का उन्होंने खंडन किया।