ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार: 4 लाख छात्राओं के लिए खुशखबरी, अक्टूबर के अंत तक खाते में आएंगे 25 हजार रुपए

PATNA : इंटर पास छात्राओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें मिलने वाली प्रोत्साहन राशि (25-25 हजार रुपए) अक्टूबर के अंत तक उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 2022 में आर्ट्स, कॉमर्स औ

बिहार: 4 लाख छात्राओं के लिए खुशखबरी, अक्टूबर के अंत तक खाते में आएंगे 25 हजार रुपए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इंटर पास छात्राओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें मिलने वाली प्रोत्साहन राशि (25-25 हजार रुपए) अक्टूबर के अंत तक उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 2022 में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय में कुल 5 लाख 25 हजार 877 छात्राएं सफल हुईं हैं। मुख्यमंत्री कन्या प्रोत्साहन योजना के तहत के तहत इंटरमीडिएट पास ऐसे छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिनकी शादी न हुई हो। इस साल करीब 4 लाख से ज्यादा छात्राओं को ये राशि दी जाएगी। 




शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को प्रोत्साहन राशि जारी करने का प्रस्ताव भेज दिया है। महीने के अंत में वित्त विभाग से राशि की स्वीकृति मिलने की संभावना है, जिसके बाद ये राशि बिहार बोर्ड को भेज दी जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यम से छात्राओं के खाता में प्रोत्साहन राशि जाएगी। इंटरमीडिएट छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के लिए लगभग एक हजार करोड़ से ज्यादा की जरुरत होगी। पहले ये प्रोत्साहन राशि 10 हज़ार थी लेकिन 1 अप्रैल 2022 से सरकार ने 25 हजार देने का ऐलान कर दिया था। 




वहीं, ग्रेजुएशन में सफल छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए 35 करोड़ की राशि निकासी का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। राशि मिलने बाद अक्टूबर में लगभग 14 हजार छात्राओं के अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। अभी तक पिछले चार सत्रों 2015 18, 2016-19, 2017-20 और 2018-21 सत्र के लगभग 1.40 लाख ग्रेजुएट छात्राओं को 25-25 हजार रुपए की दर से 350* करोड़ भुगतान होना बाकी है।

टैग्स