ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

चुनाव से पहले बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 16 जिलों में खुलेंगे 19 नये केंद्रीय विद्यालय

विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बिहार को बड़ी सौगात दी है। राज्य के 16 जिलों में 19 नये केंद्रीय विद्यालय खोलने पर मुहर केंद्र की मोदी सरकार ने लगाई है। अभी बिहार में 16 केवी हैं, नए विद्यालयों के साथ यह संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी।

बिहार
मोदी सरकार का बड़ा फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: बिहार में कुछ दिन बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनावी साल में केंद्र सरकार ने बिहार को बड़ी सौगात दी है। बिहार में अब 19 नये केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। बिहार के 16 जिलों में इसे खोला जाएगा। नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। बता दें कि वर्तमान में बिहार में 16 केंद्रीय विद्यालय हैं और 19 नये केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के बाद इसकी संख्या 35 हो जाएगी।


बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार में 19 नये केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी मोदी कैबिनेट से मिल गयी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें देश भर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी गई। जिसमें अकेले बिहार में 19 केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की स्वीकृति केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दी गयी। 


57 नये केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए 5862 करोड़ रुपये का बजट रखा गया। बता दें कि अभी 1288 केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, इनमें से 3 विदेश में स्थित हैं, बाकी देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद हैं। जहां 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। नये केंद्रीय विद्यालय खुलने से केवीएस के छात्र-छात्राओं की संख्या और बढ़ेगी और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध करायी जाएगी। आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि बिहार में वो कौन-कौन जिला है जहां नया केवीएस खुलेगा। तो बता दें कि बिहार के 16 जिलों में 19 केंद्रीय विद्यालय नया खुलेगा। 



बिहार में यहां खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

चुनाव से पहले बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 16 जिलों में खुलेंगे 19 नये केंद्रीय विद्यालय

चुनाव से पहले बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 16 जिलों में खुलेंगे 19 नये केंद्रीय विद्यालय

टैग्स

संबंधित खबरें