ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

16 हजार लोगों को मिलेगा उद्यमी योजना का लाभ, उद्योग मंत्री बोले.. 2025 तक बिहार उद्योग के क्षेत्र में भी विकसित राज्य बनेगा

PATNA : उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बिहार को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए और बिहारवासियों को प्रदूषण से मुक्ति और महंगे पेट्रोल से छुटकारा देने के लिए ई-बाइक की फैक्ट्री लगाने को

16 हजार लोगों को मिलेगा उद्यमी योजना का लाभ, उद्योग मंत्री बोले..  2025 तक बिहार उद्योग के क्षेत्र में भी विकसित राज्य बनेगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बिहार को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए और बिहारवासियों को प्रदूषण से मुक्ति और महंगे पेट्रोल से छुटकारा देने के लिए ई-बाइक की फैक्ट्री लगाने को लेकर बीएसएस मोटर कंपनी के साथ प्रेस वार्ता कर उसका स्वागत किया. इस दौरान उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत मेहनती हैं और साथ ही अनुभवी भी हैं. उन्होंने कहा कि मैंने उनके साथ केंद्र में काम किया है. नीतीश हमारे कैप्टेन हैं लेकिन खेलना सभी को है. मैं भी टीम का एक खिलाड़ी हूं. शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा. हालांकि टास्क बड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने नए साल की बधाई भी दी है. मंत्री शाहनवाज हुसैन पटना स्थित होटल मौर्या में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. 


बता दें कि पटना के होटल मौर्या में एक भव्य कार्यक्रम किया गया जिसकी शुरुआत हैदराबाद के प्रसिद्ध व्यवसायी राकेश त्रिपाठी के द्वारा की गई. कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 'बीएसएस मोटर्स' एक सम्पूर्ण स्वदेशी ई बाइक उत्पादन करने वाली कंपनी है जो अपना उत्पादन का पहला उद्घाटन बिहार से करने जा रही है. साथ ही भविष्य में बिहार में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की परिकल्पना और लाइफ टाइम बैटरी  की गारंटी के साथ उतारने जा रही है.

16 हजार लोगों को मिलेगा उद्यमी योजना का लाभ, उद्योग मंत्री बोले..  2025 तक बिहार उद्योग के क्षेत्र में भी विकसित राज्य बनेगा

उद्योग मंत्री ने कहा कि बड़ी बड़ी कंपनियों से बात चल रही है. उन्होंने बताया कि गोपालगंज में दो प्लांट बन रहा है जिसका उद्घाटन जनवरी में ही है. बिहार में उद्योग को लेकर नेताओं की जारी बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि मैं बोलता कम हूं लेकिन मुझे काम ज्यादा करना है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 14 करोड़ बिहारी हमारा परिवार है इसलिए मैं किसी की पैरवी नहीं सुनता. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 16 हजार लोगों को उद्यमी योजना का लाभ मिलेगा.


उद्यमी योजना के तहत सभी को 10 लाख रूपए मिलेंगे. शाहनवाज हुसैन ने स्पष्ट किया कि टेक्सटाइल के बिना बिहार में रोजगार संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं खुद टेक्सटाइल मंत्री रहा हूं. उद्योग मंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि 2025 तक बिहार उद्योग के क्षेत्र में भी विकसित राज्य बनेगा.

टैग्स