ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार के प्रखंड मुख्यालयों में दूर होगी यह बड़ी परेशानी, नीतीश सरकार ने कर दिया जरूरी काम

Bihar News: बिहार के प्रखंड कार्यालयों में दूर दराज से अपना काम कराने आने वाले आम लोगों और प्रखंड कार्यालयों में तैनात कर्मियों की एक बड़ी परेशानी थोड़े ही दिनों में दूर होने वाली

Bihar News
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के प्रखंड कार्यालयों में दूर दराज से अपना काम कराने आने वाले आम लोगों और प्रखंड कार्यालयों में तैनात कर्मियों की एक बड़ी परेशानी थोड़े ही दिनों में दूर होने वाली है। बिहार सरकार ने लोगों की परेशानी को देखते हुए सभी प्रखंड कार्यालयों में विशेष कैंटीन खोलने की पहल की है।


दरअसल, राजधानी पटना के प्रमुख अस्पतालों और सचिवालय के बाद अब राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आमजन और कर्मियों के भोजन के लिए कैंटीन खोली जाएगी। जीविका से संबंधित स्वयं सहायतो समूहों के गठन और योजना की समीक्षा के दौरान राज्य सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने यह निर्देश दिया है।


मुख्य सचिवालय के कार्यालय कक्ष में आय़ोजित बैठक के दौरान मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की संख्या, ग्राम संकुल की संख्या, बैंकों के साथ क्रेडिट लिंकेज, जीविका के माध्यम से कृषि योजनाओं, पशुपालन, कौशल विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों के मंथन किया।


इस दौरान मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गरीबों के हित को देखते हुए योजाओं को ससमय पूरा कराने में अपना योगदान दें। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि दायित्व में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।