ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Patna Crime News: पटना का बड़ा कारोबारी तीन दिनों से लापता, अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन

Patna Crime News: राजधानी पटना में पिछले तीन दिनों से एक कारोबारी लापता है. परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है. कारोबारी का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हैं.

Patna Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां एक राइस मिल संचालक पिछले तीन दिनों से लापता है। कारोबारी के लापता होने के बाद उसके परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं और पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।


बताया जा रहा है कि बिहटा आईआईटी थाना क्षेत्र के सिकरिया चौक के पास से कारोबारी शंकर सिंह तीन दिन पहले लापता हो गए थे। कारोबारी के भाई राकेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने कारोबारी की तलाश शुरू कर दी है और इसमें आईटी सेल की भी मदद ली जा रही है। 


बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय कारोबारी शंकर सिंह गुरुवार की दोपहर पटना जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इस दौरान वह चौक पर स्थित अपने राइस मिल में गए और वहां से निकलने के बाद अचानक लापता हो गए। इसके बाद से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया है, जिससे परिवार के लोग खौफ में हैं।


पूरे मामले पर थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार ने बताया कि कारोबारी के लापता होने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस लगातार उन्हें तलाश कर रही है। इसमें तकनीकी सेल की भी मदद ली जा रही है। फिलहाल कारोबारी का कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस राइस मिल के कर्मियों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।