ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIG BREAKING : राजधानी में IT की रेड, इंडस्ट्रिुयल ग्रुप के कई ग्रुप ठिकानों पर छापेमारी

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां आईटी की रेड पड़ी है। यह रेड इंडस्ट्रिुयल ग्रुप कलसी समूह के ठिकानों पर की गयी है। इसके आलावा इ

BIG BREAKING : राजधानी में IT की रेड, इंडस्ट्रिुयल ग्रुप के कई ग्रुप ठिकानों पर छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां आईटी की रेड पड़ी है।  यह रेड इंडस्ट्रिुयल ग्रुप कलसी समूह के ठिकानों पर की गयी है। इसके आलावा इस संस्थान के पटना, रांची, दिल्ली और मुम्बई में एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि  टैक्स में गड़बड़ी के मामले में आयकर विभाग की टीम यह कार्रवाई कर रही है।


वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में कई ठिकानों पर एक साथ ईडी और आयकर विभाग का छापा पड़ा है। राजधानी रांची के मोरहाबादी, खेलगांव, बूटी मोड़ और हिनू में ईडी और आयकर विभाग की टीम की छापेमारी जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने चेशायर होम स्थित 4.83 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने के मामले में जमीन बिचौलिया शेखर कुशवाहा के घर छापा मारा है।  


बताया जा रहा है कि,आयकर विभाग की टीम भी रांची के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी और आईटी की टीम ने आज देश भर के कई इंडस्ट्रिुयल ग्रुप के ठिकानों पर रेड मारी है।  वही वजह है कि बिहार और झारखंड दोनों जगहों की राजधनी में यह छापेमारी की जा रही है। बिहार में जहां कलसी ग्रुप के ठिकानों पर रेड की गयी है तो वहीं झारखंड में मणिकरण पावर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। आयकर विभाग ने मोरहाबादी में बोरेया रोड स्थित सत्येंदू अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-402 में छापा मारा। टीम ने सीआरपीएफ जवानों के साथ फ्लैट में दबिश दी है।