ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में भारी वृद्धि, कोरोना संकट के बीच पैसा जुटाने के लिए नीतीश सरकार ने लिया फैसला

PATNA : कोरोना संकट के कारण पैसे की कमी से जूझ रही नीतीश सरकार ने सूबे में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में भारी इजाफा कर दिया है. नतीजतन बिहार में पेट्रोल-डीजल मंहगा हो जायेगा. न

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के कारण पैसे की कमी से जूझ रही नीतीश सरकार ने सूबे में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में भारी इजाफा कर दिया है. नतीजतन बिहार में पेट्रोल-डीजल मंहगा हो जायेगा. नीतीश कुमार की कैबिनेट ने आज ये फैसला ले लिया. बिहार सरकार के फैसले के बाद फिलहाल सूबे में पेट्रोल और डीजल दो रूपये मंहगा हो जायेगा. 


नीतीश कैबिनेट की आज शाम हुई बैठक में बिहार में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में इजाफे का फैसला लिया गया. सरकार ने बिहार में पेट्रोल पर टैक्स को 26 फीसदी कर दिया है. सरकार ने तय किया है कि 26 फीसदी या प्रति लीटर 16 रूपये55 पैसे का टैक्स वसूला जायेगा. इनमें से जो भी ज्यादा होगा सरकार वही रकम लेगी.


उधर डीजल  पर टैक्स को बढ़ाकर 19 फीसदी या 12रूपया 33 पैसा कर दिया गया है. इन दोनों में से जो राशि ज्यादा होगी वही सरकार वसूलेगी. यानि सरकार  पेट्रोल पर कम से 16 रूपया 55 पैसा और डीजल पर कम से कम 12 रूपया 33 पैसा टैक्स वसूलेगी.


सरकार ने ऐसा प्रावधान तेल  का दाम कम होने के कारण किया है. पहले बिहार  में पेट्रोल और डीजल पर फिक्स टैक्स था. ऐसे में जब तेल का दाम घटता था तो सरकार का टैक्स कम हो जाता था. अब सरकार ने तय किया है कि पेट्रोल और डीजल पर कम से कम एक तय राशि टैक्स के रूप ली ही जायेगी. तेल का दाम बढ़ेगा तो सरकार ज्यादा पैसे वसूलेगी.


नीतीश कुमार ने ये फैसला सूबे के खाली होते खजाने को भरने के लिए लिया है. गौरतलब है कि आज ही राज्य के वित्त मंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार सरकार की टैक्स वसूली काफी कम हो गयी है. कोरोना संकट के कारण सूबे में टैक्स वसूली में 82 फीसदी से ज्यादा की कमी आयी है. सरकार अपने खाली होते खजाने को भरने का इंतजाम कर रही है. इससे पहले दिल्ली समेत देश के कुछ और राज्यों में तेल पर टैक्स बढ़ा दिया गया है. 


सरकार के इस फैसले के बाद बिहार में फिलहाल पेट्रोल और डीजल का दाम दो रूपये प्रति लीटर बढ जायेगा.