ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

भूमि विवाद में बड़े भाई की लाठी से सिर फोड़कर कर दी हत्या, पुलिस ने हत्यारे भाई को किया गिरफ्तार

MUNGER : बिहार में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जब अपराध से जुडी कोई न कोई खबर निकल कर सामने नहीं आती हों। इ

भूमि विवाद में बड़े भाई की लाठी से सिर फोड़कर कर दी हत्या, पुलिस ने हत्यारे भाई को किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जब अपराध से जुडी कोई न कोई खबर निकल कर सामने नहीं आती हों। इसी कड़ी में ताजा मामला मुंगेर से सामने आ रहा है। जहां जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर तारापुर अनुमंडल अन्तर्गत रनगांव में दो सहोदर भाइयों के बीच जमीन के टुकड़े लिए विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई प्रभाष शर्मा ने बड़े भाई सुमन शर्मा के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। जिससे बड़ा भाई सुमन शर्मा का सिर फट गया और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


वहीं, सुमन शर्मा के मृत्यु कि ख़बर सुनकर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रागिनी कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की माता सावित्री देवी के फर्दबयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपित प्रभाष शर्मा जो जख्मी अवस्था में इलाज हेतु आया था को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वजनो की निगरानी में मुंगेर भेजा गया है और आगे की कार्यवाई की जा रही है।