ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

भ्रष्ट अधिकारियों से मिले हुए थे ईओयू के अफसर, आर्थिक अपराध इकाई ने की कार्रवाई

PATNA : एक ओर लगातार छापेमारी कर भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों पर नकेल कसी जा रही है. वहीं दूरी ओर अवैध बालू खनन मामले में अफसर बनाये गये जिम्मेदार ही भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिल जा रह

भ्रष्ट अधिकारियों से मिले हुए थे ईओयू के अफसर, आर्थिक अपराध इकाई ने की कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एक ओर लगातार छापेमारी कर भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों पर नकेल कसी जा रही है. वहीं दूरी ओर अवैध बालू खनन मामले में अफसर बनाये गये जिम्मेदार ही भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिल जा रहे हैं. आर्थिक अपराध इकाई के दो इंस्पेक्टर ही अब इस मामले में गिरफ्तार हो गये हैं. दरअसल, बालू के अवैध खनन मामले में आरोपी अफसरों की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते इस मामले में हुए ईओयू के ही दो इंस्पेक्टरों नसीम अहमद और ललन कुमार को सस्पेंड जिसके कारण कर दिया है.


ये दोनों अफसर भ्रष्ट अधिकारियों को पहले से ही छापेमारी की सूचना दे देते थे. ये दोनों अफसर बालू के अवैध खनन से जुड़े मामले में अनुसंधानकर्ता (आईओ) थे. ईओयू की इंटरनल इंटेलीजेंस विंग को इसकी भनक लगी और फिर मामले की जांच शुरू हुई. जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद इन दोनों पुलिस इंस्पेक्टरों को तत्काल निलंबित कर दिया गया. इन्हें गोपनीयता भंग करने, अनुशासनहीनता, घोर लापरवाही एवं अयोग्य होने के आरोप में निलंबित किया गया है.


इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि सितंबर में भी ईओयू के एक इंस्पेक्टर सिद्धेश्वर सिंह को बालू के अवैध खनन के मामले में ही निलंबित किया गया है. इन पर आरोप था कि औरंगाबाद में बालू से लदे एक ट्रक को पकड़ा गया था. उस मामले में जांच चल रही थी. सिद्धेश्वर सिंह उसके आईओ थे. कोर्ट ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी.

टैग्स