ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar News: भोजपुरी सुरों की रानी 'बिजली रानी' की किडनी खराब... इलाज के लिए मांगी सरकारी मदद, बीजेपी MLC ने डिप्टी CM से की बात..हर संभव मदद का भरोसा

लोक गायिका और नृत्यांगना बिजली रानी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं और लखनऊ में इलाज चल रहा है। आर्थिक तंगी के चलते इलाज में दिक्कत हो रही है। भाजपा एमएलसी संजय मयूख ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से बात की है.

Bhojpuri Singer Bijli Rani, Bijli Rani Health News, Bihar News, Sanjay Mayukh, Deputy CM Samrat Choudhary, Bhojpuri Lok Geet, Rekha Rani, Pawan Singh Help, भोजपुरी गायिका बिजली रानी, बिजली रानी बीमार
बिजली रानी की फाइल तस्वीर
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: अपने जमाने की मशहूर भोजपुरी गायिका सह नृत्यांगना बिजली रानी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. दोनों किडनी खराब हो गई है. लखनऊ में इलाज कराया जा रहा है. लोक गायिका की माली हालत खराब है,लिहाजा इलाज में पैसे की कमी आ रही है. भाजपा के विधान पार्षद संजय मयूख ने बिहार सरकार से बात की है और स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आश्वासन दिया है कि सरकार बिजली रानी को हर संभव स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करायेगी.

अपने जमाने की मशहूर भोजपुरी गायिका सह नृत्यांगना बिजली रानी की बेटी रेखा रानी ने बताया कि उनकी मां की तबीयत बेहद खराब है. दोनों किडनी खराब होने की जानकारी नवंबर 2024 में मिली. तब से वे अपने स्तर से इलाज करा रहे हैं. भोजपुरी गायक पवन सिंह इलाज में मदद कर रहे हैं, उनके सहयोग से लखनऊ में इलाज जारी है. लेकिन बेहतर इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है. उनकी मां की उम्र सत्तर साल से अधिक हो गई है. भोजपुरी गायिका की बेटी ने सरकार से गुहार लगाई है कि मदद करे. 

इधर, भाजपा के विधान पार्षद व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने इस संबंध में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से बात की है. उन्होंने बताया कि  प्रसिद्ध लोक गायिका बिजली रानी की दोनो किडनी खराब  होने की जानकारी मिलने के बाद मैंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  से बात की है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि सरकार बिजली रानी को हर संभव स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराएगी. मैं उनकी पुत्री रेखा रानी से भी लगातार संपर्क में हूँ . ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

बता दें, बिजली रानी अपने जमाने की मशहूर भोजपुरी कलाकार थी. पूरे दक्षिण बिहार में बिजली रानी का जलवा था. भोजपुर,शाहाबाज, मगध के क्षेत्र में बिजली रानी की जबरदस्त मांग थी. बिजली रानी का प्रोग्राम देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ता था. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता