ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

भोजपुरी भाषा को सम्मान दिलाएंगे 'सुपर स्टार' सांसद रवि किशन, संसद में लाएंगे बिल

PATNA: गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन ने अपने बिहार दौरे पर राज्यपाल फागु चौहान से राजभवन जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी सिनेमा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA:  गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन ने अपने बिहार दौरे पर राज्यपाल फागु चौहान से राजभवन जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री, भाषा और साहित्य को लेकर विस्तार से बातचीत की। रवि किशन के कहा कि ने भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे।उन्होनें कोरोना वायरस पर राज्यपाल से चर्चा की।


मुलाकात के बाद रवि किशन ने बताया कि राज्यपाल से उनकी मुलाकात बेहद खास और सफल रही। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए सदन में प्राईवेट मेंबर बिल लाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आज भोजपुरी दुनियाभर में पसंद की जाने औऱ बोली जाने वाली भाषा बन गयी। इसलिए मैथिली के तर्ज पर अब भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए हमने सदन में मेमोरंडम दिया है।


वहीं, रवि किशन ने बिहार के लोगों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक होने और एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिवाज की तरह किसी से मिलने पर हाथ मिलाने की जगह हाथ जोड़कर अभिवादन करें। हमारे वैदिक परंपरा में हाथ जोड़ने के बेहद फायदे भी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पर केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार का पूरा ध्यान है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री जी ने पहले ही देशवासियों को इससे बचाव के लिए संदेश दिए और कई अहम कदम उठाए। इसके लिए हम उनको धन्यवाद देना चाहते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का भी इस पर वायरस के प्रभाव पर पूरी तरह से नज़र है। वे हर दिन इसकी समीक्षा भी कर रहे हैं। हम लोगों से यही अपील करेंगे कि सतर्कता ही बचाव है। इसलिए केंद्र सरकार से जारी निर्देशों का पालन करे और स्वस्थ रहें। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता