ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा

जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में पवन सिंह और भारती सिंह की मजेदार जुगलबंदी देखने को मिली। वीडियो में पवन सिंह भारती को पीठ पर बैठाकर पुश-अप्स करते नजर आए, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बिहार न्यूज
भोजपुरी बवाल’का नया प्रोमो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUMBAI: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह और कॉमेडियन भारती सिंह की मजेदार जुगलबंदी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। वीडियो में पवन सिंह भारती सिंह को अपनी पीठ पर बैठाकर पुश-अप्स करते नजर आ रहे हैं। 


जियो हॉटस्टार रियलिटी द्वारा जारी प्रोमो में भारती सिंह शो में खास मेहमान के रूप में दिखाई दे रही हैं। बातचीत के दौरान भारती सिंह, पवन सिंह से मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “आज हो जाए भाई…पीठ पर आपकी बहन होगी, पवन सिंह की बहन। जब पावर के ऊपर जेनरेटर बैठेगा तब क्या पावर होगी? तभी पवन सिंह बोलते हैं कि राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा..


भारती की बात सुनकर पहले तो पवन सिंह हैरान रह जाते हैं, लेकिन फिर मुस्कुराते हुए उन्हें अपनी पीठ पर बैठाकर पुश-अप्स लगाने लगते हैं। इस दौरान भारती सिंह उनकी नजर भी उतारती हैं। इसके बाद पवन सिंह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “आज राजा जी का दिलवा टूटेगा नहीं, फट जाएगा।”


दोनों कलाकारों के बीच की यह हल्की-फुल्की नोकझोंक और शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। शो के आगामी एपिसोड में राधे मां भी विशेष अतिथि के रूप में नजर आएंगी, जहां वह पवन सिंह की शादी को लेकर दिलचस्प बातें करती दिखाई देंगी।


शो के एक अन्य प्रोमो में पवन सिंह अपनी गायकी का जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। वह हारमोनियम बजाते हुए गाना गाते दिखाई देते हैं, जबकि उनके साथ एक कलाकार ढोलक पर संगत करता नजर आता है। गौरतलब है कि ‘भोजपुरी बवाल’ में अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई चर्चित खुलासे और दिलचस्प किस्से सामने आ चुके हैं। हाल के एपिसोड में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली थी। वहीं, तेज प्रताप यादव के जन्मदिन समारोह में लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी ने भी शो को सुर्खियों में ला दिया था।

टैग्स