ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से लौट रहे टीचर को मारी गोली

Bihar Crime : बहोरनपुर थाना के दामोदरपुर गांव निवासी शिक्षक को बदमाशों ने गोली मार दी। वे स्कूल से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।

Bihar Crime :
Bihar Crime :
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Crime : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट,छिनतई,गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकलकर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मार कर एक शिक्षक को घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, आरा में रविवार को हथियार बंद बदमाशों ने झंडोत्तोलन में भाग लेकर घर लौट रहे एक शिक्षक को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल शिक्षक 45 वर्षीय योगेन्द्र प्रसाद बहोरनपुर थाना के दामोदरपुर गांव निवासी शिवरतन प्रसाद साह के पुत्र है। गोली कनपट्टी के आसपास लगी है। इसके बाद इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया।


अपराधी एक बाइक पर दो की संख्या में थे। थानाध्यक्ष अभय शंकर घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। घायल और स्वजन से पूछताछ कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है ‌ । जानकारी के अनुसार दामोदरपुर गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद बहोरनपुर थाना क्षेत्र के चमरपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।रविवार को गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूल में आयोजित झंडोत्तोलन में भाग लेने गए थे। इस दौरान स्कूल से घर लौटते समय बहोरनपुर बांध सड़क पर बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।


इधर, घटना के बाद में सूचना पर संबंधित थाना की पुलिस वहां पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। पूछताछ कर कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए आरा भेज दिया गया है।