ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bhojpur road accident : आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक–हाइवा के बीच टक्कर; चालक की मौत

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। नगरांव मोड़ के पास धान लदे ट्रक और बालू लदे हाइवा की आमने-सामने टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bhojpur road accident : आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक–हाइवा के बीच टक्कर; चालक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bhojpur road accident : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर नगरांव मोड़ के समीप धान से लदे ट्रक और बालू लदे हाइवा ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में धान लदे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना सोमवार रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भारी वाहन तेज रफ्तार में थे। नगरांव मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।


इस दुर्घटना में धान लदे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के सोहरी गांव निवासी ललन यादव के 35 वर्षीय पुत्र विनय यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनय यादव ट्रक लेकर धान की खेप पहुंचाने के लिए निकले थे, लेकिन नगरांव मोड़ के पास यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं, बालू लदे हाइवा ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी रामसागर उपाध्याय के पुत्र संजय उपाध्याय के रूप में की गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें किसी तरह वाहन से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को बहाल कराया गया। हादसे के कारण कुछ देर तक आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।


पुलिस के प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अनियंत्रित परिचालन और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। जैसे ही विनय यादव की मौत की खबर गांव पहुंची, परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरांव मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। यह मोड़ दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद यहां कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मोड़ पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की गंभीर याद दिलाता है।