ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bhikhari Thakur: भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, बीजेपी सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र

Bhikhari Thakur: भोजपुरी लोक गायक भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इस संबंध में गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सम्मान की मांग की है।

Bhikhari Thakur
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bhikhari Thakur: भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले बिहार के लोक गायक भिखारी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की है।


अमित शाह को लिखे पत्र में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने लिखा, “मैं आपके समक्ष अत्यंत सम्मानपूर्वक यह अनुरोध करता हूं कि भोजपुरी के महान लोककवि, नाटककार, गायक, समाज सुधारक एवं जनजन के कलाकार श्री भिखारी ठाकुर जी को भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत "भारत रख से सम्मानित किया जाए।


श्री भिखारी ठाकुर जी ने भोजपुरी समाज की पीडा, बाल विवाह, विस्थापन, नारी सम्मान, जातिगत नेदभाव और सामाजिक कुरीतियों को अपनी लेखनी, संगीत और रंगमंच के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने न केवल भोजपुरी भाषा को सांस्कृतिक पहचान दी, बल्कि उसे जनचेतना का सशक्त माध्यम भी बनाया। उनकी कालजयी रचनाएं जैसे विदेसिया, बेटी बेचवा, गजर घिचोर आज भी समाज में वैचारिक चेतना उत्पन्न करती हैं। 


वे केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि एक युगपुरुष थे जिन्होंने लोककलाओं को जनांदोलन का रुप दिया। ऐसे विरने व्यक्तित्व को भारत रत्न से सम्मानित करना न केवल भोजपुरी समाज, बल्कि संपूर्ण भारतीय नोकसंस्कृति के लिए गर्व की बात होगी। यह सम्मान देश की विविधता में एकता को भी बल देगा। आपसे निवेदन है कि इस विषय पर सकारात्मक विचार करते हुए उचित कार्यवाही करें”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता