ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

भयानक रोड एक्सीडेंट में सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदारों की मौत, पटना से जमुई जा रहा था पूरा परिवार

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भीषण सड़क हादसे में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदारों की मौत हो गई है. मृतकों में एक अन्य शख्स शामिल है.

भयानक रोड एक्सीडेंट में सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदारों की मौत, पटना से जमुई जा रहा था पूरा परिवार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भीषण सड़क हादसे में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदारों की मौत हो गई है. मृतकों में एक अन्य शख्स शामिल है. मरने वालों की कुल संख्या 6 बताई जा रही है. इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि ये सभी पटना में दाह संस्कार से वापस लौट रहे थे. 


मामला बिहार के लखीसराय जिले का है. मिली जानकारी के अनुसार, हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. हादसे में जिन 5 लोगों की मौत हुई है, वह सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और हरियाणा में पदस्थापित एडीजीपी ओपी सिंह के बहनोई, दो भगिना और एक अन्य रिश्तेदार हैं. 


आपको बता दें कि हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में शेखपुरा-सिकंदरा मार्ग पर आज सुबह 6.10 बजे यह हादसा हुआ है. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि ट्रक और टाटा सूमो की टक्कर में सूमो सवार लोगों की मौके पर मौत हो गई है. 


घटना की सूचना पर लखीसराय एसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया है, जानकारी के मुताबिक, ये सभी आज सुबह जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सकदाहा भंडरा के लोग पटना से लौट रहे थे.


बताया जा रहा है कि लालजीत सिंह की पत्नी यानी ओपी सिंह की बहन का पटना में दाह संस्कार के बाद दो वाहनों से 15 से अधिक लोग घर लौट रहे थे. तभी यह घटना हुई है. मृतकों में हरियाणा एडीजीपी के बहनोई लालजीत सिंह, भगिना नेमानी सिंह उर्फ अमित शंकर, रामचंद्र सिंह, भगिना देवी देवी, अनीता देवी और चालक चेतन कुमार शामिल हैं.


चालक खैरा थाना क्षेत्र के सोनपे का बताया जा रहा है. वही बाल्मीकि सिंह और प्रसाद कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिकंदरा में प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है.