ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

भ्रष्टाचार के आरोपी वीसी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, अब किसी भी वक्त गिरफ्तारी

PATNA : मगध यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहे वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ निगरानी की विशेष इकाई ने मामला दर्ज कर र

भ्रष्टाचार के आरोपी वीसी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, अब किसी भी वक्त गिरफ्तारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मगध यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहे वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ निगरानी की विशेष इकाई ने मामला दर्ज कर रखा है। पिछले दिनों उनसे पूछताछ भी की गई थी लेकिन अब निगरानी की विशेष अदालत की तरफ से वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद को बड़ा झटका लगा है। निगरानी की स्पेशल कोर्ट ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।


पटना सिविल कोर्ट स्थित निगरानी की विशेष अदालत ने वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद की तरफ से दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। करोड़ों रुपए के कॉपी घोटाले के मामले में उनकी तरफ से अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। जमानत याचिका खारिज होने के बाद वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उधर सूत्र बता रहे हैं कि स्पेशल विजिलेंस यूनिट जल्द ही उन्हें दुबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है। 20 जनवरी को उनसे एसवीयू पूछताछ कर चुकी है। 5 घंटे की लंबी पूछताछ के दौरान कई सवालों का जवाब नहीं दिया था।


भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहे वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद के घर पर छापेमारी भी हो चुकी है। इसके बाद वह मेडिकल लीव पर चले गए थे। कॉपी घोटाला मामले में कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है लेकिन अब तक वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद के ऊपर राजभवन की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर लगातार राजभवन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

टैग्स