ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

भारी बारिश का कहर - मुख्य सचिवालय में दो जगहों पर छत गिरी, CM के विभाग में हुआ हादसा, बाल बाल बचे कर्मचारी, देखें वीडियो

PATNA : बिहार सरकार का प्रशासनिक मुख्यालय यानि सचिवालय भीषण बारिश की मार नहीं झेल पाया. सूबे के मुख्य सचिवालय में दो जगहों पर छत गिर गयी है. दोनों हादसे उस विभाग में हुए जो मुख्यमं

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार का प्रशासनिक मुख्यालय यानि सचिवालय भीषण बारिश की मार नहीं झेल पाया. सूबे के मुख्य सचिवालय में दो जगहों पर छत गिर गयी है. दोनों हादसे उस विभाग में हुए जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिम्मे है. हादसे में किसी तरह कर्मचारियों की जान बची. हालांकि दो कर्मचारियों को हल्की चोट आयी है.

कैबिनेट विभाग में हुआ हादसा
आज सुबह दोनों हादसे सचिवालय के कैबिनेट विभाग में हुए. कैबिनेट विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिम्मे है. कैबिनेट विभाग के एक सेक्शन में छत का बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा. हालांकि बीच में पंखा था, जिसने छत के टुकड़े को बीच में रोक लिया. अगर पंखा नहीं होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था. हालांकि छत से गिरे मलबे से कुछ कर्मचारियों को चोटें आयी हैं. दूसरा हादसा कैबिनेट विभाग के ही लेखा शाखा में हुआ. वहां पूरा फॉल्स सीलिंग ही नीचे आ गिरा. संयोगवश लेखा शाखा में उस दौरान कोई कर्मचारियों मौजूद नहीं था. लिहाजा जान की क्षति नहीं हुई. लेकिन कंप्यूटर से लेकर दूसरे उपकरण और फाइलों को क्षति पहुंची है.

अंग्रेजों के समय में बना है सचिवालय
बिहार का मुख्य सचिवालय अंग्रेजों के समय का बना है. हालांकि इसकी छत से लेकर दीवारें काफी मजबूत है. लेकिन नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद ही बडे हुक्मरानों ने अपने चैंबर को सजाने के लिए दीवार से लेकर छत तक को काफी नुकसान पहुंचाया है. लिहाजा तीन दफे हादसे हो चुके हैं.