ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान हार्ट अटैक से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PATNA: छठ की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में छठ घाट पर उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस घटना से छठ

भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान हार्ट अटैक से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: छठ की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में छठ घाट पर उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस घटना से छठ घाट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गये लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के वायु सेना बिहटा गोखुलपुर सूर्य मंदिर में छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य के अर्घ्य देने के दौरान बिहटा थाने के चौकीदार ईश्वर दयाल के बेटे विजय यादव की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गयी। मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। 


मिली जानकारी के अनुसार मृतक विजय यादव अपने परिवार के साथ छठ पूजा करने वायू सेना के सूर्य मंदिर में पहुंचे थे जहां चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता