ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का समय जानिए.. बिहार के हर शहर का अपडेट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दौरान आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। कल 10 नवम्बर बुधवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 11 नवम्बर गुरुवार

भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का समय जानिए.. बिहार के हर शहर का अपडेट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दौरान आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। कल 10 नवम्बर बुधवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 11 नवम्बर गुरुवार को उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा। 


भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गये आकड़े के अनुसार राज्य में 10 नवम्बर को सूर्यास्त शाम 4.51 से 5.10 अपराह्न के बीच होगा जबकि 11 नवंबर की सुबह सुर्योदय 5.54 से 6.09 पूर्वाह्न के बीच होगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान 9 से 11 नवंबर के बीच आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। 10 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और 11 नवंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 


सूर्य उपासना का महापर्व छठ के दूसरे दिन आज खरना का धार्मिक अनुष्ठान पूरा किया जा रहा है। खरना पूजन के लिए छठी मइया के लिए माटी के चूल्हे पर नए बर्तन में गुड़ व चावल से खीर बनाई जा रही है। इसके अलावा गुड़ की पुड़ियां, सादी पुड़ियां और अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां बनाकर छठी मइया के लिए केले के पत्ते में प्रसाद निकाला जाएगा। छठी मइया को भोग लगाने के बाद व्रतियों इसी प्रसाद को ग्रहण करेंगी और घर के सदस्यों को भी कराएगी।


इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद से व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। कल बुधवार को डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। फिर अगले दिन गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद ही भोजन का सेवन करेंगी। पारण के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा। कल व्रती तालाबों व जलाशयों में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्था की डुबकी लगाएंगी। जबकि अगले दिन गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही नेम निष्ठा का यह पर्व संपन्न हो जाएगा। जिसके बाद परिवार जनों व अन्य लोगों के बीच छठ पूजा के प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का समय जानिए.. बिहार के हर शहर का अपडेटभगवान भास्कर को अर्घ्य देने का समय जानिए.. बिहार के हर शहर का अपडेट

भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का समय जानिए.. बिहार के हर शहर का अपडेट


टैग्स