ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Train News: भागलपुर से पटना की यात्रा होगी सुगम, जल्द शुरू होगा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन; पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंड़ी

Train News: बिहार को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेन भागलपुर से पटना के बीच चलेगी। जल्द ही पीएम मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Train News: भागलपुर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही भागलपुर से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला है। महज तीन घंटे में यह ट्रेन 223 किलोमीटर का सफर तय करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी गई है। रेलवे इसके लिए नई पिटलाइन के अधूरे काम को पूरा करने में जुट गया है।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार या मंगलवार से 20 कोच वाली पिटलाइन की टेस्टिंग शुरू हो सकती है। इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रखरखाव का काम भागलपुर से ही होगा। अभी इसके परिचालन की तारीख तय नहीं हो सकी है। आगामी 15 फरवरी से इसे चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है।


24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेलवे इसको लेकर तैयारियों में लगा हुआ है। भागलपुर से सुबह सात बजे इस ट्रेन का परिचालन किया जा सकता है। एक्सप्रेस ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेन के किराए में ज्यादा अंतर नहीं होने की उम्मीद है।


बता दें कि हाल ही में रेल अधिकारियों की सांसदों के साथ एक हाई लेबल मीटिंग हुई थी। इस बैठक में पिछले दो वर्षों में स्टेशनों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने भागलपुर से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद से ही इसकी कवायद तेज कर दी गई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता