ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बेंगलुरु से दानापुर आ रही संघमित्रा एक्सप्रेस का इंजन फेल, जहां - तहां रुकी कई ट्रेनें; परेशान हुए यात्री

PATNA : बेंगलूर से दानापुर जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस का इंजन अचानक से फेल हो गया। आरा और बक्सर स्टेशन के बीच कारीसाथ स्टेशन के समीप बेंगलुरु से दानापुर जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस

बेंगलुरु से दानापुर आ रही संघमित्रा एक्सप्रेस का इंजन फेल, जहां - तहां रुकी कई ट्रेनें; परेशान हुए यात्री
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बेंगलूर से दानापुर जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस का इंजन अचानक से फेल हो गया। आरा और बक्सर स्टेशन के बीच कारीसाथ स्टेशन के समीप बेंगलुरु से दानापुर जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया है। इसके चलते पटना-डीडीयू सेक्शन की डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप पड़ गया है। इस वजह से आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हैं, जिससे यात्री फंस गए हैं। समय पर रूट क्लियर नहीं हुआ तो कई और गाड़ियों का परिचालन बाधित होगा।


बताया जा रहा है कि, संघमित्रा एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से ट्रेन संख्या 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस डुमराव स्टेशन पर खड़ी है। 20802 नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस टुड़ीगंज स्टेशन पर खड़ी है। 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस बक्सर स्टेशन पर खड़ी है। 12336 लोकमान्य तिलक भागलपुर एक्सप्रेस चौसा स्टेशन पर खड़ी है।


वहीं, 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस गहमर स्टेशन पर खड़ी है। 13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस भदौरा स्टेशन पर खड़ी है। ट्रेनों का परिचालन जल्दी शुरू नहीं होने पर ब्रह्मपुत्र मेल सहित अन्य कई गाड़ियां भी प्रभावित होगी। हालांकि, रेलवे के अधिकारी इसे जल्द से जल्द सही करने में जूट में गए हैं।