ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR NEWS : बेकाबू ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, 3 साल की मासूम बच्ची की मौत; पिता जख्मी

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी मे

BIHAR NEWS : बेकाबू ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, 3 साल की मासूम बच्ची की मौत; पिता जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रहा हैं। जहां बेकाबू ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी है। जिसमें तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि पिता बुरी तरह से जख्मी हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिला के दानापुर कैंट एरिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में 3 साल की बच्ची की मौत हो गई है। जबकि पिता समेत 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें गंभीर हालत में घायलों को PMCH रेफर किया गया है। मृतका की पहचान अन्या उर्फ परी के रूप में की गई है। 


बताया जा रहा है कि अनिल कुमार बच्ची को लेकर ऑटो से किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में दानापुर के सैनिक चौक के पास ट्रैक्टर ने उन्हें लेकर जा रही ऑटो में ठोकर मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर गाड़ी के साथ फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस हादसे में परी के पिता अनिल कुमार भी जख्मी हो गए। ऑटो में सवार अन्य लोग भी चोट लगने से घायल हो गए। उनका इलाज कराया जा रहा है। 


इधर, आटो चालक जख्मी अवस्था में ही गाड़ी छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों की ओर से दिए जाने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बच्ची के शव के साथ दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में ले लिया। मामले में पुलिस कार्रवाई मे जुटी है।