ब्रेकिंग
पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर पथराव, देखते ही देखते बिगड़े हालात; पुलिस ने भी किया बल प्रयोग✦पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल✦रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध, जेसीबी देखते ही मचा हंगामा✦रेलवे की बड़ी लापरवाही: सासाराम में तय समय से 21 मिनट पहले खुल गई आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते रहे यात्री✦पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर पथराव, देखते ही देखते बिगड़े हालात; पुलिस ने भी किया बल प्रयोग✦पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल✦रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध, जेसीबी देखते ही मचा हंगामा✦रेलवे की बड़ी लापरवाही: सासाराम में तय समय से 21 मिनट पहले खुल गई आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते रहे यात्री

बेगूसराय में बस ने बाइक सवार को रौंदा, दो मासूम बहनों की मौत, 3 की हालत गंभीर

बेगूसराय के बछवाड़ा में एनएच-28 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो मासूम बहनों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता और चार साल का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो बनियाटोल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर रविवार को भीषण सड़क हादसे में दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और चार वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बस और अपाची बाइक की टक्कर में एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।


मृत बच्चियों की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कनसारा गांव निवासी राजेंद्र महतो की सात वर्षीय पुत्री अमरपाली और पांच वर्षीय पुत्री मानसी के रूप में हुई है। घायलों में राजेंद्र महतो, उनकी 25 वर्षीय पत्नी करिश्मा कुमारी और चार वर्षीय पुत्र रंगबाज कुमार शामिल हैं।


बताया जाता है कि राजेंद्र महतो अपने परिवार के साथ घूम-घूमकर जीवनयापन करते हैं। परिवार के कुछ सदस्य बेगूसराय के बेगमसराय गांव में टेंट लगाकर ठहरे हुए थे। राजेंद्र अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ वैशाली से बेगूसराय आ रहे थे। इसी दौरान सुरो बनियाटोल के पास बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


पीछा कर रानी चौक के पास पकड़ी गई बस

हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रानी चौक के समीप बस को रोक लिया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त बस और अपाची बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री झंझारपुर से मुंडन संस्कार के लिए सिमरिया गंगा घाट, देवघर और बासुकीनाथ जा रहे थे।


दो बच्चियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष विकास कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमरपाली और मानसी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल माता-पिता और उनके बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया।


दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


दो मासूम बेटियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस परिवार को बेगमसराय पहुंचकर अपने साथियों से मिलना था, उसका सफर रास्ते में ही मातम में बदल गया।

टैग्स