ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BAS अधिकारी दिनेश राय और मकसूद आलम बने सीएम नीतीश के PS, रविश किशोर बनाये गए डिप्टी सीएम के आप्त सचिव

PATNA : बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिनेश कुमार राय और मोहम्मद मकसूद आलम को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नया PS बनाया गया है. इसके अलावा सीनियर डिप्टी कलेक्टर रैंक

BAS अधिकारी दिनेश राय और मकसूद आलम बने सीएम नीतीश के PS, रविश किशोर बनाये गए डिप्टी सीएम के आप्त सचिव
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिनेश कुमार राय और मोहम्मद मकसूद आलम को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नया PS बनाया गया है. इसके अलावा सीनियर डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी रविश किशोर को सूबे के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का नया आप्त सचिव बनाया गया है. सरकार की ओर से पर्सनल सेक्रेटरी की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे रोहतास जिले के रहने वाले बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिनेश कुमार राय और नालंदा जिला के रहने वाले BAS अफसर मोहम्मद मकसूद आलम को सीएम नीतीश कुमार का नया आप्त सचिव यानि कि पर्सनल सेक्रेटरी बनाया गया है.


विभाग की ओर से जारी एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक वरीय उप समाहर्ता रैंक के अधिकारी रविश किशोर को बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद का नया PS बनाया गया है. रविश किशोर फिलहाल राज्य स्वास्थ्य समिति में पदस्थित थे, जिन्हें अब डिप्टी सीएम का सरकारी आप्त सचिव बनाया गया है.