ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में तेज बारिश, मौसम हुआ सुहाना: वैशाली सहित 11 जिलों में भी मौसम विभाग का अलर्ट

PATNA: राजधानी पटना में मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग ने आंधी,तुफान और तेज बारिश की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पटना में बारिश शुरू हो गयी है। तेज आंधी और बा

पटना में तेज बारिश, मौसम हुआ सुहाना: वैशाली सहित 11 जिलों में भी मौसम विभाग का अलर्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग ने आंधी,तुफान और तेज बारिश की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पटना में बारिश शुरू हो गयी है। तेज आंधी और बारिश होने से पटना का मौसम सुहाना हो गया है। अब मौसम विभाग ने वैशाली, नालंदा, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिले के लिए भी अलर्ट जारी किया है। 


इन जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान ओलावृष्टि और वज्रपात की भी चेतावनी जतायी गयी है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अगले तीन घंटे के भीतर 11 जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 


मौसम विभाग की माने तो इन जिलों के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, 30-40 किलोमीटर तक हवा की गति के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। वही किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।

टैग्स