ब्रेकिंग
सुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

मंदिरी नाले पर फोर लेन सड़क बनाने के नितिन नबीन के दावे को तेजस्वी ने बताया झूठा, कहा..यह मेरा ही बनाया हुआ है

तेजस्वी ने दावा किया कि मंदिरी नाला पर रोड मेरा ही बनाया हुआ है। नाले पर सड़क बनाने का आदेश किसके समय निकला यह जरा दिखवा लीजिए। उस समय हमने कई नालों पर रोड बनाने का प्रस्ताव मंत्रिपरिषद में लेकर आए थे और इन प्रस्तावों को कैबिनेट से पास कराए थे।

बिहार न्यूज
कौन सच्चा कौन झूठा?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना के मंदिरी इलाके में भव्य रोड शो किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। तेजस्वी यादव ने हाथ जोड़कर बांकीपुर की जनता से राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने और उन्हें विजयी बनाने की अपील की।


रोड शो के दौरान तेजस्वी यादव और रेखा गुप्ता खुली गाड़ी में सवार होकर मंदिरी पहुंचे, जहां समर्थकों ने फूल-मालाओं और हरे गमछे पहनाकर उनका स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में राजद समर्थकों का उत्साह देखने को मिला।


इस दौरान तेजस्वी यादव ने मंदिरी नाला पर बनी करीब 115 करोड़ रुपये की सड़क को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के नेता चुनाव प्रचार में यह दावा कर रहे हैं कि मंदिरी फोरलेन सड़क का निर्माण भाजपा सरकार ने कराया है, जबकि यह दावा पूरी तरह गलत है। उन्होंने मंदिरी नाला सड़क परियोजना का श्रेय लेते हुए भाजपा पर निशाना साधा।


तेजस्वी यादव ने कहा, "मंदिरी नाला पर सड़क बनाने का निर्णय हमारे कार्यकाल में लिया गया था। उस समय कई नालों पर सड़क निर्माण का प्रस्ताव मंत्रिपरिषद में लाया गया था और कैबिनेट से उसे मंजूरी दिलाई गई थी। यह रिकॉर्ड में दर्ज है। भाजपा के नेता एक ही परियोजना का कई बार फीता काटने का काम करते हैं।"


उन्होंने आगे कहा कि बांकीपुर की जनता भाजपा से नाराज है और इस बार सभी जाति एवं धर्म के लोग एकजुट होकर भाजपा को जवाब देंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


बता दें कि तारामंडल से लेकर बांस घाट तक मंदिरी के ओपेन नाले को ढककर 115 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई फोरलेन सड़क (वर्तमान में 2 लेन और एक सर्विस लेन) को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार चुनाव प्रचार के दौरान यह कहते आए हैं कि मंदिरी में फोर लेन सड़क उन्होंने बनवाया है। बीजेपी के लोग भी यह दावा करते हैं कि नाला को सड़क हम लोगों ने बनाया। चुनाव प्रचार के दौरान भी बीजेपी बांकीपुर की जनता से लगातार यही बात कर रहे हैं।


 मंदिरी नाला पर रोड बनाए जाने का क्रेडिट ले रहे हैं। लेकिन इसका खुलासा आज तेजस्वी यादव ने कर दिया है। तेजस्वी यादव ने बीजेपी के दावों को गलत बताते हुए कहा कि मंदिरी नाला पर सड़क मेरा ही बनाया हुआ है। मंदिरी नाला पर सड़क बनाने का आदेश किसके समय निकला यह जरा दिखवा लीजिए। 


उस समय हमने कई नालों पर रोड बनाने का प्रस्ताव मंत्रिपरिषद में लेकर आए थे और इन प्रस्तावों को कैबिनेट से पास कराए थे। एक ही चीज का चार बार फीटा काटना बीजेपी वालों का बस यही काम रह गया है। पूरे बांकीपुर में लोग भाजपा से आक्रोशित है। चंदा चोरों को इस बार हर जाति और धर्म के लोग एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाएंगे। 





मंदिरी नाले पर फोर लेन सड़क बनाने के नितिन नबीन के दावे को तेजस्वी ने बताया झूठा, कहा..यह मेरा ही बनाया हुआ हैमंदिरी नाले पर फोर लेन सड़क बनाने के नितिन नबीन के दावे को तेजस्वी ने बताया झूठा, कहा..यह मेरा ही बनाया हुआ हैमंदिरी नाले पर फोर लेन सड़क बनाने के नितिन नबीन के दावे को तेजस्वी ने बताया झूठा, कहा..यह मेरा ही बनाया हुआ हैमंदिरी नाले पर फोर लेन सड़क बनाने के नितिन नबीन के दावे को तेजस्वी ने बताया झूठा, कहा..यह मेरा ही बनाया हुआ हैमंदिरी नाले पर फोर लेन सड़क बनाने के नितिन नबीन के दावे को तेजस्वी ने बताया झूठा, कहा..यह मेरा ही बनाया हुआ हैमंदिरी नाले पर फोर लेन सड़क बनाने के नितिन नबीन के दावे को तेजस्वी ने बताया झूठा, कहा..यह मेरा ही बनाया हुआ हैमंदिरी नाले पर फोर लेन सड़क बनाने के नितिन नबीन के दावे को तेजस्वी ने बताया झूठा, कहा..यह मेरा ही बनाया हुआ है