ब्रेकिंग
बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही... बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’

बांकीपुर उपचुनाव के बाद प्रशांत किशोर ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा, ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार।’ उन्होंने निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर मतगणना के दिन निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की।

बिहार न्यूज
पटना एसएसपी पर कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 30 जुलाई को बांकीपुर उपचुनाव संपन्न हो गया, अब सबकी नजरें 03 अगस्त को होने वाली काउंटिंग पर टिकी हुई है। इस दिन ही सही रूप से पता चल पाएगा कि बांकीपुर का विधायक कौन होगा? लेकिन प्रशांत किशोर अपनी जीत का अभी से ही दावा कर रहे हैं। जब मीडिया ने पूछा कि जीत के लिए कितने आश्वस्त हैं? तब मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अरे जीत तो भईया हो गई यार...


बता दें बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी हुए विभिन्न एग्जिट पोल्स में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को स्पष्ट बढ़त दिखाई गई है। 30 जुलाई 2026 को हुए मतदान के बाद आए ये आंकड़े भाजपा (BJP)के इस मजबूत गढ़ में बड़े उलटफेर की ओर इशारा कर रहे हैं। लेकिन यह आंकड़ा कितना सही साबित होगा यह 03 अगस्त को होने वाले मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि प्रशांत किशोर भी इन एक्जिट पोल्स पर भरोसा कर रहे हैं। उपचुनाव के एक दिन बाद शनिवार को उन्होंने यह कह भी दिया है कि वो उपचुनाव जीत रहे हैं। मीडिया कर्मी से उन्होंने खुद कहा कि अरे जीत तो भईया हो गई यार... 


दरअसल बांकीपुर उपचुनाव के एक दिन बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर चुनाव के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर निर्वाचन आयोग में पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की शिकायत करने पहुंचे थे। मुख्य निर्वाची पदाधिकारी से मिलकर उन्होंने आवेदन सौंपा और पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ एसएसपी पर कार्रवाई करने की मांग की। वही 03 अगस्त को काउंटिंग के दिन विशेष निगरानी रखने की अपील की। प्रशांत किशोर ने बताया कि काउंटिंग के दिन एक भी पुलिस वाला मतगणना केंद्र के अंदर नहीं जा सकता है। मुख्य निर्वाची पदाधिकारी ने यह आश्वस्त किया है कि मतगणना के दिन पटना पुलिस प्रशासन की कोई भूमिका काउंटिंग के अंदर नहीं रहेगी। कोई भी पुलिस वाला अंदर नहीं जा सकता।



पटना से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

टैग्स