ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बालू माफिया पर शिकंजा कसेगी बिहार सरकार, खनन निरीक्षकों को देगी हथियार चलाने की ट्रेनिंग

PATNA: बिहार में अवैध बालू खनन पर अंकुश लगाने और बालू माफिया पर शिकंजा कसने को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। इसको लेकर बिहार सरकार ने प्लान तैयार किया है। सरकार ने खनन विभाग के अधिकार

बालू माफिया पर शिकंजा कसेगी बिहार सरकार, खनन निरीक्षकों को देगी हथियार चलाने की ट्रेनिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अवैध बालू खनन पर अंकुश लगाने और बालू माफिया पर शिकंजा कसने को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। इसको लेकर बिहार सरकार ने प्लान तैयार किया है। सरकार ने खनन विभाग के अधिकारियों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने का फैसला लिया है। विभाग की तरफ से खान निरीक्षकों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। विभाग ने यह फैसला इसलिए लिया है कि उसे बालू माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा के लिए किसी और की मदद नहीं लेनी पड़े।


दरअसल, बिहार में खनन माफिया के बढ़ते मनोबल को देखते हुए विभाग ने उनसे निपटने का प्लान तैयार किया है। पिछले दिनों पटना के बिहटा में खनन विभाग के अधिकारियों और महिला खनन निरीक्षक पर हुए जानलेवा हमले के बाद विभाग एक्शन में आ गया है। पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में अवैध खनन और बालू के अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए सुरक्षाबलों की एक कंपनी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।


इसको लेकर विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने उत्पाद विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मद्य निषेध, आबकारी और पंजीकरण विभाग के प्रशिक्षण केंद्र में खनन अधिकारियों को हथियारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग द्वारा पहले चरण में 30 महिला अधिकारी और 90 निरीक्षकों को हथियार चलाने की ट्रैनिंग दी जाएगी। बता दें कि 17 अप्रैल को बिहटा में खनन माफिया और उसके लोगों ने ने खनन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था।

टैग्स