ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अवैध बालू खनन का खेल : 6 जिला खनन पदाधिकारी हटाये गए

PATNA : बिहार में अवैध बालू खनन के कारण फजीहत झेल रही सरकार में कई विभागों में ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। खान एवं भूतत्व विभाग में भी अवैध बालू खनन के मामले में एक्शन हुआ है। 6 जिलो

अवैध बालू खनन का खेल : 6 जिला खनन पदाधिकारी हटाये गए
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में अवैध बालू खनन के कारण फजीहत झेल रही सरकार में कई विभागों में ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। खान एवं भूतत्व विभाग में भी अवैध बालू खनन के मामले में एक्शन हुआ है। 6 जिलों के खनिज विकास पदाधिकारियों पर गाज गिरी है। इनमें से चार को जिलों से हटाकर मुख्यालय में तैनात किया गया है जबकि 2 जिलों के पदाधिकारी पहले ही बदले जा चुके हैं। 


विभाग ने मुख्यालय में तैनात सहायक निदेशक संजय कुमार को अपर निदेशक खनन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। विभाग की तरफ से जिन जिलों के खनन विकास पदाधिकारी हटाए गए हैं उन जिलों के डीएम को अपने स्तर से यह प्रभार किसी पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया गया है। विभाग में जो बदलाव किए हैं उसके मुताबिक के पटना के खनन पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए पटना मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। 


गोपालगंज के खनिज विकास पदाधिकारी राजेश कुमार कुशवाहा को सीवान के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। राजेश कुमार कुशवाहा को अब मुख्यालय में तैनात किया गया है। इसके पहले दो अधिकारियों को मुख्यालय से संबद्ध किया जा चुका है। मगध अंचल के गया के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे खनिज विकास पदाधिकारी और नालंदा के अलावा नवादा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे मुकेश कुमार को भी मुख्यालय से संबद्ध किया जा चुका है।

टैग्स