ब्रेकिंग
'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

तीसरी सोमवारी के दिन बड़ा हादसा, कटिहार में 3 और बख्तियापुर में 4 लोगों की नदी में डूबने से मौत

पटना के बख्तियारपुर स्थित रानी सराय जहाज घाट पर गंगा में नहाने के दौरान 4 लोग नदी में डूब गये। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:सोमवारी के दिन बिहार में अलग-अलग हादसे में कई लोगों की मौतें हो गयी है। लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर हुए हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। तो वही कटिहार में कमला नदी में नहाने गए पांच बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में जाने से तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया।


 वही अब बड़ी खबर बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर स्थित रानी सराय जहाज घाट से आ रही है, जहां गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 7 लोग एक साथ गंगा स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान दो लोग गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में दो अन्य लोग भी गंगा में डूब गए। इस तरह कुल चार लोगों के डूबने की सूचना है।


घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम को भी सूचित किया गया है। फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों की ओर से मामले की निगरानी की जा रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स