ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बाकरगंज लूट मामला : व्यापारिक संगठन कैट ने लिया फैसला, बिहार में आज बंद रहेंगी सभी सराफा दुकानें

PATNA : राजधानी पटना के बाकरगंज में एसएस ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. डकैती कांड को लेकर सर्राफा कारोबारियों का गुस्सा चरम पर है. पुलिस और प्रशासन की व्

बाकरगंज लूट मामला : व्यापारिक संगठन कैट ने लिया फैसला, बिहार में आज बंद रहेंगी सभी सराफा दुकानें
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के बाकरगंज में एसएस ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. डकैती कांड को लेकर सर्राफा कारोबारियों का गुस्सा चरम पर है. पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर सर्राफा कारोबारी पूरी तरह से आग बबूला हैं.


20 जनवरी को बाकरगंज स्थित एसएस ज्वेलर्स में हुई दिनदहाड़े डकैती के विरोध में सोमवार को बिहार की सभी ज्वेलरी दुकानें दोपहर दो बजे तक बंद रखने का ऐलान किया गया है. सराफा व्यवसायी सभी जिलाधिकारियों को ज्ञापन देकर विरोध प्रकट करेंगे.


सर्राफा कारोबारियों ने साफ कर दिया है कि सोमवार तक 14 करोड़ से अधिक के लूटे गए सोना और 14 लाख रुपए कैश को पटना पुलिस बरामद नहीं कर सकी तो इसके बाद बड़ा आंदोलन होगा. कारोबारियों ने कहा पुलिस को दिए गये डेडलाइन में वह विफल रही. इसके विरोध में सभी व्यापारिक संगठन ने फैसला लिया है कि वह अपनी दुकानें बंद रखेंगे.


कैट व एआइजेजीएफ के बिहार अध्यक्ष अशोक वर्मा सोनार व महासचिव प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा है कि पूर्व में घोषणा की गई थी कि रविवार तक आभूषणों की बरामदगी नहीं हुई तो सोमवार को बिहार की सभी सराफा दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन यह बंदी दोपहर दो बजे तक की ही होगी.