ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बढ़ते अपराध के बीच लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा कर रहे सीएम नीतीश, DGP समेत अन्य अधिकारी मौजूद

PATNA : बिहार में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लॉ एंड आर्डर की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सीएम आवास

बढ़ते अपराध के बीच लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा कर रहे सीएम नीतीश, DGP समेत अन्य अधिकारी मौजूद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लॉ एंड आर्डर की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सीएम आवास में समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी एसके सिंघल समेत पुलिस के सभी आला अधिकारी मौजूद हैं। समीक्षा बैठक में हाल के दिनों में सामने आए बड़े आपराधिक मामलों पर चर्चा की जा रही है।


बता दें कि राज्य में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष यह सवाल उठा रहा है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। दरअसल, बिहार में इन दिनों लगातार बढ़ रहे आपराधिक वारदातों को लेकर सरकार की भारी फजीहत हो रही है। राजधानी पटना समेत राज्य के तमाम जिलों में अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है। हाल के दिनों में हत्या और लूट समेत अपराध की अन्य घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है।


बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पहली बार आज सीएम लॉ एंड आर्डर की समीक्षा कर रहे हैं। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर के ताजा हालत की जानकारी ली और डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


बढ़ते अपराध के बीच लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा कर रहे सीएम नीतीश, DGP समेत अन्य अधिकारी मौजूद


बढ़ते अपराध के बीच लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा कर रहे सीएम नीतीश, DGP समेत अन्य अधिकारी मौजूद