ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बाढ़ NTPC की एक यूनिट ठप, देर शाम तक उत्पादन शुरू होने की संभावना

PATNA: बाढ़ एनटीपीसी की एक नंबर यूनिट से बिजली का उत्पादन बंद हो गया है। तकनीकी कारणों से बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। जिसका खासा असर बिजली की सप्लाई पर पड़ रहा है। ऐसी उम्म

बाढ़ NTPC की एक यूनिट ठप, देर शाम तक उत्पादन शुरू होने की संभावना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बाढ़ एनटीपीसी की एक नंबर यूनिट से बिजली का उत्पादन बंद हो गया है। तकनीकी कारणों से बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। जिसका खासा असर बिजली की सप्लाई पर पड़ रहा है। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि देर शाम तक यूनिट 1 से उत्पादन शुरू हो जाएगा। NTPC के एक नंबर यूनिट में आई खराबी को ठीक करने में टेक्निकल टीम लगी हुई है। 


एक यूनिट के ठप होने से 1980 मेगावाट की जगह 1320 मेगावाट बिजली का उत्पादन फिलहाल हो रहा है। बिजली की सप्लाई आज देर शाम तक सामान्य हो जाएगी। भीषण गर्मी की वजह से बिजली की मांग बढ़ी है वही एक यूनिट के खराब होने से बिजली की समस्या देखी जा रही है। 


बाढ एनटीपीसी से ही बिहार में बिजली की सप्लाई की जाती है। दरअसल बाढ़ के एक नंबर यूनिट के बॉयलर ट्यूब में खराबी आई है। बॉयलर ट्यूब के लीकेज होने की वजह से इस यूनिट से बिजली का उत्पादन ठप हो गया है। 


पहले 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन एनटीपीसी बाढ़ से होता है लेकिन एक यूनिट में आई खराबी की वजह से अब 1320 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो रहा है। कुल 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन  इन दिनों कम हो रहा है। जिससे सप्लाई पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।        

टैग्स