ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बाप से नौकरी मांगने की सलाह देने वाले JDU विधायक की सफाई, भतीजे से बातचीत को मीडिया ने मुद्दा बनाया

PATNA : क्वारंटीन सेंटर में रखे गये एक मजदूर को बाप से नौकरी मांगने की सलाह देने के मामले में घिरे जेडीयू के विधायक रणधीर कुमार सोनी ने सफाई दी है. विधायक ने कहा है कि उन्हों

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : क्वारंटीन सेंटर में रखे गये एक मजदूर को बाप से नौकरी मांगने की सलाह देने के मामले में घिरे जेडीयू के विधायक  रणधीर कुमार सोनी ने सफाई दी है. विधायक ने कहा है कि उन्होंने अपने गांव के रिश्ते के भतीजे से पारिवारिक संबंधों के कारण बातचीत की थी. मीडिया ने उसे गलत मोड़ दे दिया है.


विधायक रणधीर कुमार सोनी की सफाई
जेडीयू विधायक रणधीर कुमार सोनी ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा है कि वे अपने क्षेत्र में क्वारंटीन सेंटर का दौरा कर रहे थे. इस दौरान एक सेंटर पर उनकी मुलाकात अपने गांव के पिंटू नामक युवक से हुई. विधायक ने कहा कि पिंटू के पूरे परिवार से उनका संबंध है और वो रिश्ते में उनका भतीजा लगता है. भतीजा ने उनसे कहा कि काम चाहिये तो उन्होंने पारिवारिक रिश्ते के कारण उससे कहा कि बाबू जी से जाकर काम मांगो. मीडिया ने इस पारिवारिक वार्तालाप को सनसनीखेज बनाकर पेश कर दिया है.


दरअसल शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी अपने क्षेत्र के चांदी गांव में एक क्वारेंटाइन सेंटर में पहुंचे थे तो मजदूरों ने रोजगार की मांग की थी. इसी दौरान उन्होंने एक मजदूर से कहा कि ''जो बाप तुमको जन्म दिया है वो क्या तुम को रोज़गार दिया.''


विधायक की बातचीत का ये वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद पार्टी ने भी उनसे सफाई मांगी है. विधायर रणधीर सोनी ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए सफाई दी. उन्होंने क्वारंटीन सेंटर के उस मजदूर का भी वीडियो भेजा है जिससे वे बात कर रहे थे. मजदूर के परिवार के लोगों का भी वीडियो मीडिया को भेजा गया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि विधायक जी ने उनका पारिवारिक संबंध हैं और इसी संबंध के नाते विधायक ने टिप्पणी की थी.

टैग्स