ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

B.ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, राजभवन ने सौंपी जिम्मेवारी

PATNA : राज्यभर के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में अप्रैल महीने से बीएड डिग्री कोर्स में एडमिशन को लेकर आयोजित होने वाल

B.ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, राजभवन ने सौंपी जिम्मेवारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राज्यभर के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में अप्रैल महीने से बीएड डिग्री कोर्स में एडमिशन को लेकर आयोजित होने वाली इंट्रेंस परीक्षा अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में हो सकती है। इसको लेकर आवेदन इसी महीने के 15 से 20 तारीख में जारी किया जा सकता है। वहीं,मार्च महीने में एडमिट कार्ड भी जारी होने की अधिसूचना मिल सकती है। इस एंट्रेंस टेस्ट से राज्य के करीब 330 कॉलेजों में 35 हजार सीटों पर एडमिशन होगा।


दरअसल, राजभवन ने एकबार फिर से अधिसूचना जारी कर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेवारी सौंपी है। जिसके बाद अब यह अनुमान लगाया गया रहा है कि, इसको लेकर ऑनलाइन फार्म भरने का डेट जल्द ही जारी किया जा सकता है।


मालूम हो कि, पिछले दिनों बीएड नामांकन समिति की बैठक कुलपति की अध्यक्षता हुई। इसमें नामांकन प्रक्रिया के संभावित तिथियों पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें यह भी निर्णय लिया गया था कि, सत्र को नियमित करने के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।


वहीं, इस अधिसूचना के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर लेनी है। एक जुलाई से नया सत्र शुरू होगा। बीएड नामांकन प्रक्रिया के लिए जल्द एजेंसी का चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क एक हजार से बारह सौ रुपये रखा गया है। राशि ऑनलाइन जमा होगी। सभी विश्वविद्यालयों से उसके अंतर्गत आने वाले कॉलेजों की सूचना मांगी गई है। कई विश्वविद्यालयों में बीएड कॉलेजों की संख्या बढ़ी है।


आपको बताते चलें कि, सईटी प्रवेश परीक्षा में 120 अंकों के प्रश्न पूछे जायेंगे। दो घंटे की परीक्षा होगी। हर प्रश्न एक अंक का होगा। निगेटिव मार्किंग नहीं है। सामान्य वर्ग के लिए क्वालिफिकेशन मार्क्स 35 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग के लिए 30 प्रतिशत है। इसके बाद आरक्षण व मेरिट के आधार छात्रों द्वारा दिये गये च्वॉइस के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। उसी के अनुसार नामांकन होगा।