ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आजादी के 75वें वर्षगांठ पर बिहार के हर पंचायत में फहराया जाएगा तिरंगा, सरकार ने जारी किया आदेश

PATNA : देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ के मौके पर आने वाले 15 अगस्त को बिहार के सभी पंचायतों और वार्डों में में तिरंगा लहराएगा। इसको लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी

आजादी के 75वें वर्षगांठ पर बिहार के हर पंचायत में फहराया जाएगा तिरंगा, सरकार ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ के मौके पर आने वाले 15 अगस्त को बिहार के सभी पंचायतों और वार्डों में में तिरंगा लहराएगा। इसको लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी डीएम को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। बता दें कि आजादी के 75वें वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे में बिहार सरकार ने राज्य के सभी पंचायतों और वार्डों में तिरंगा लहराने का निर्णय लिया है।


बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया है कि आजादी के 75वें वर्षगांठ के मौके पर बिहार के सभी 8067 पंचायतों और 111387 वार्डों में आने वाले 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इसको लेकर राज्य के सभी डीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य है कि देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अस्था पैदा हो और खुद ब खुद लोग अपने-अपने घरों पर झंडोत्तोलन करें।


सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि सभी डीएम को यह निर्देश दिया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले सभी पंचायतों में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजित कर आजादी के विभिन्न पहलुओं और स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी लोगों को दें। पंचायत मुख्यालय में मुखिया एवं वार्ड में वार्ड सदस्य द्वारा सरकारी स्थानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

टैग्स