ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : अवैध तरीके से हो रही सरकारी नक्शे की बिक्री, विभाग ने दिए जांच के आदेश

PATNA : बिहार में कई जगहों पर निजी दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से सरकारी नक्शा बेचा जा रहा है. सीतामढ़ी जिले में ऐसा एक मामला भी सामने आया है जिसके बाद भूमि सुधर विभाग ने सभी

बिहार : अवैध तरीके से हो रही सरकारी नक्शे की बिक्री, विभाग ने दिए जांच के आदेश
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कई जगहों पर निजी दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से सरकारी नक्शा बेचा जा रहा है. सीतामढ़ी जिले में ऐसा एक मामला भी सामने आया है जिसके बाद भूमि सुधर विभाग ने सभी जिलों में जांच का आदेश दे दिया है. पकड़े गए दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है. बता दें कि सीतामढ़ी के अलावा एक मामला मधेपुरा से भी सामने आया है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब मधेपुरा के डुमरा अंचल में एक दुकान छापेमारी कर बड़ा नक्शा छापने वाली मशीन और नक्शे का सॉफ्टवेर बरामद किया गया. स्थानीय प्रशासन की ओर से इस पर प्राथमिकी दर्ज की गयी और तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. 


जानकारी के अनुसार ये दुकानदार नक्शे के लिए सरकारी कीमत से भी ज्यादा लेते हैं. सादा नक्शा तो दो सौ रुपये में बचते ही हैं साथ ही अधिकारियों का मुहर लगाकर भी नक्शा पांच सौ रुपये में बेचते हैं. ऐसे दुकानदारों के पास सरकार से बड़ा और आधुनिक प्लाटर मशीन भी होती है. मशीन में जिले के हर मौजा के नक्शे की सॉफ्ट कॉपी होती है. इन मामलों के सामने आते ही भू अभिलेख निदेशक ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारी इस बात की भी जांच करेंगे कि सरकारी नक्शा निजी दुकानदारों को मिलता कहां से है. इसकी सॉफ्ट कॉपी सरकारी प्लाटर से कैसे निकली. सरकारी प्लॉटरों को चलाने वाले या फिर अंचल के ही किसी कर्मी की मिलीभगत की आशंका भी है.


भू अभिलेख निदेशक जय सिंह ने बताया कि बाजार में नक्शा बेचना गैरकानूनी है. यह सरकार के राजस्व को क्षति पहुंचाने के साथ लोगों को गलत नक्शा देने का मामला है. हमलोग इसकी जांच कर रहे हैं कि आखिर किस जिले के अंचल से नक्शा लीक हुआ है. दोषियों की जल्द पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ अन्य कार्रवाई की जायेगी.