ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, मुख्य सड़क को जाम कर किया मुआवजे की मांग

PATNA CITY: पटना जिला प्रशासन के निर्देश पर पटनासिटी के भद्र घाट से लेकर कंगन घाट गंगा किनारे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जाने का विरोध अब लोग कर रहे है। इसे लेकर लोगों का गुस्सा

अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, मुख्य सड़क को जाम कर किया मुआवजे की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पटना जिला प्रशासन के निर्देश पर पटनासिटी के भद्र घाट से लेकर कंगन घाट गंगा किनारे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जाने का विरोध अब लोग कर रहे है। इसे लेकर लोगों का गुस्सा आज अचानक फूट पड़ा। आक्रोशित लोग ने सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे।


 गंगा पथ को जाम सड़क पर आगजनी की गयी और  मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाये। वही जाम के कारण गंगा पथ पर परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। 


लोगों का कहना था की बिना नोटिस दिए जिला प्रशासन की ओर से उनके आशियाने पर बुलडोजर चलाया गया और उसे ध्वस्त कर दिया गया। इसी घर में वे रहते थे अब वे पूरी तरह से बेघर हो गये है। आक्रोशित लोगों की मांग है की उनके घर को तोड़ने के एवज में उन्हें मुआवजा दिया जाय या फिर उन्हें रहने के लिए घर की व्यवस्था की जाए। 


लोगों का कहना था कि जब तक न्यायालय का कोई फैसला नहीं आ जाता। उनका विरोध इसी तरह से जारी रहेगा। वही हंगामे को बढ़ता देख जिला प्रशासन की ओर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया।


आज खाजेकला जमीन बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा खाजेकला सामुदायिक भवन में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता श्याम बाबू एवम संचालन पूर्व पार्षद  बलराम चौधरी ने किया!


 सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि थाना संख्या 110 की जमीन को किसी भी कीमत पर सरकार को अधिकरण करने नहीं देंगे हम सभी लोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे एवं माननीय न्यायालय के शरण में जाएंगे!सभी लोगों ने सरकार से मांग किया है कि कि गरीब परिबार जो लोग बरसों से घर बना कर रह रहे हैं वैसे लोगों को बेघर किया जा रहा है जिनकी जमीन की रजिस्ट्री के साथ ही बिजली पानी का कनेक्शन सरकार के द्वारा दिया गया है!

 बैठक में उपस्थित पूर्व सांसद  पप्पू यादव ने भी कहा कि आपके न्याय पूर्ण संघर्ष में हम आपके साथ है आपके लिए लड़ाई हम लड़ेंगे! 


महिलाओं ने कहा कि कल से घर टूटने के गम में चूला नहीं जला है हम लोग बुलडोजर का शांतिपूर्ण ढंग से सामना करने के लिए तैयार है मगर किसी भी कीमत पर सरकार को जमीन अधिकरण करने नहीं देंगे !

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता