ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

IAS-IPS Networth: DGP से अधिक पैसे वाले हैं पटना SSP अवकाश कुमार, ADG कुंदन कृष्णन के पास करोड़ों का फ़्लैट, जानिए पुलिस अधिकारियों की संपत्ति

IAS-IPS Networth: बिहार में पुलिस अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा हुआ है, जिसमें पटना के एसएसपी अवकाश कुमार, डीजीपी विनय कुमार से ज्यादा अमीर निकले। जानिए बिहार के कई अधिकारियों की संपत्ति...

IAS-IPS Networth
SSP अवकाश कुमार और DGP विनय कुमार की तस्वीर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

IAS-IPS Networth: वित्तीय वर्ष खत्म होने के बाद न सिर्फ बिहार के आईएस अधिकारियों की संपत्ति के बारे में जानकारी सामने आई है बल्कि आईपीएस अधिकारियों ने भी अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की है। इसके बाद बिहार के पुलिस अधिकारियों की संपत्ति का जो ब्योरा सामने आया है उसमें  एक दिलचस्प आंकड़ा देखने को मिला। 


दरअसल, एक तरफ जहां  बिहार के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी यानी डीजीपी विनय कुमार के पास जहां कुल 45.33 लाख रुपये की संपत्ति है तो वहीं पटना के एसएसपी अवकाश कुमार 2.22 करोड़ रुपये के मालिक हैं। इसके बाद अब इस बात की चर्चा हर तरफ काफी की जा रही है कि डीजीपी साहब से अधिक संपत्ति इनके पास हो गई। आखिर यह कैसे तो आइए हम आपको इसका जवाब बताते हैं। 


जानकारी के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के सेविंग खाता में 15.60 लाख रुपए हैं और 2.55 लाख की एफडी भी है। इसके अलावा करीब 25.00 लाख का सोना और 1.15 लाख की चांदी है। अनिसाबाद की पुलिस कॉलोनी में दो हजार वर्ग फीट जमीन और नोएडा में आम्रपाली सफायर में फ्लैट है। यह फ्लैट लोन लेकर खरीदा था, जो अब खत्म हो गया है। डीजीपी विनय कुमार ने अपनी कुल संपत्ति में बिहटा में 3224 वर्गफीट के प्लॉट और अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी स्थित घर की कीमत का उल्लेख नहीं किया है। 


वहीं, एसएसपी की संपत्ति में चल-अचल दोनों प्रकार की संपत्तियां शामिल हैं, जिससे उनकी कुल संपत्ति अधिक दिख रही है। इसके अलावा एडीजी पुलिस मुख्यालय कुंदन कृष्णन के पास गुरुग्राम में 2.7 करोड़ मूल्य का फ्लैट है। लेकिन उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। जबकि उनकी पत्नी के पास चारपहिया वाहन है। उनके पास 250 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 400 ग्राम सोना है। इसके अलावा नालंदा व पटना समेत उनके पास 3.67 करोड़ से अधिक राशि की पैतृक संपत्ति है। 


आपको बताते चलें कि, सोमवार को बिहार के बड़े पुलिस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया। हालांकि, देर रात तक भी कई अधिकारियों की जानकारी सरकारी वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी थी। बिहार में अधिकारियों की संपत्ति का सार्वजनिक करना पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।