ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

अप्रैल में बिहार को मिलेगा बड़ा सौगात, मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें रुट और टाइमिंग

PATNA : बिहार के लोगों के लिए काम की खबर है। अब यहां के लोगों को अप्रैल के महीने में एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इस वंदे भारत का परिचालन पटना से हटिया के बीच शुरू

अप्रैल में बिहार को मिलेगा बड़ा सौगात, मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें रुट और टाइमिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के लोगों के लिए काम की खबर है। अब यहां के लोगों को अप्रैल के महीने में एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इस वंदे भारत का परिचालन पटना से हटिया के बीच शुरू होने जा रहा है। रेलवे ने इसकी तैयारी कर ली है। यह एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन सुबह जनशताब्दी के बाद पटना से खुलेगी। वहीं, दोपहर में हटिया से पटना के लिए रवाना होगी। इससे पटना और रांची के बीच का सफर कम समय में पूरा हो सकेगा।


वहीं, इस वंदे भारत एक्सप्रेस के रुट की बात करें तो यह ट्रेन पटना से खुलने के बाद जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना, टाटीसिल्वे और रांची रुकते हुए हटिया पहुंचेगी। वहीं, हटिया से आने के दौरान भी यही रूट रहेगा। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इसको रवाना करेंगे। उद्घाटन की तिथि मिलते ही परिचालन की डेट जारी की जाएगी। इसके बाद यात्री सफर के लिए आरक्षण करा पाएंगे। 


बताया जा रहा है कि,वंदे भारत ट्रेन पटना से सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर खुलेगी और दोपहर में एक बजकर 45 मिनट पर हटिया पहुंचेगी। वहीं हटिया से दोपहर में ढाई बजे चलेगी और रात सवा 9 बजे पटना पहुंचेगी। इसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा तय है। मगर शुरुआत में इसे कम रफ्तार से चलाया जाएगा। शुरु में पटना से हटिया पहुंचने में 7 घंटे लगेंगे। पूरी क्षमता से चलने लगेगी तो 4 से 5 घंटे का समय ही लगेगा।वंदे भारत ट्रेन को कोडरमा से टाटीसिल्वे के बीच नवनिर्मित लाइन से चलाया जाएगा। इससे पटना और हटिया के बीच लगभग 70 किलोमीटर की दूरी कम होगी। राजेंद्र नगर टर्मिनल पर वंदे भारत एक्सप्रेस का रख-रखाव किया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी बिहार ने अलग - अलग रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है। जिसमें एक बंगाल के रास्ते बिहार आती है और इसके शुरूआती दिनों में भी पत्थरबाजी की खबर निकल कर सामने आयी थी। जिसके बाद इसको लेकर काफी राजनीतिक विवाद भी शुरू हुआ था हालांकि बाद में सबकुछ सही सलामत चल रही है।