ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अपने वेतन से सरकारी कर्मचारियों को इनाम देंगे मंत्री रामसूरत राय, मंत्री ने सवा लाख का इनाम घोषित किया

PATNA : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कर्मचारियों-अधिकारियों के कामकाज से परेशान मंत्री रामसूरत राय ने काम कराने के लिए नया तरीका निकाला है. वे अपने वेतन के पैसे स

अपने वेतन से सरकारी कर्मचारियों को इनाम देंगे मंत्री रामसूरत राय, मंत्री ने सवा लाख का इनाम घोषित किया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कर्मचारियों-अधिकारियों के कामकाज से परेशान मंत्री रामसूरत राय ने काम कराने के लिए नया तरीका निकाला है. वे अपने वेतन के पैसे से सरकारी कर्मचारियों को इनाम बाटेंगे. जिसने भी अच्छा काम किया उसे मंत्री जी की ओर से इनाम मिलेगा. मंत्री ने इनामी राशि भी घोषित कर दी है. उन्होंने इसके लिए अपनी सैलरी से 1 लाख 11 हजार रूपये देने का एलान किया है.


मंत्री का एलान
दरअसल मंत्री रामसूरत राय राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कामकाज संभालने के बाद से ही वहां तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के रवैये से परेशान हैं. वे अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जता चुके हैं. लिहाजा वे जी जान से अपने विभाग को संभालने में लगे हैं. विभाग का काम सुधारने के लिए उन्होंने अपनी जेब से इनाम देने की परंपरा शुरू की है.  इसके पहले मंत्री ने तीन-तीन अपर समाहर्ता, डीसीएलआर और अंचलाधिकारी को ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये दिये थे. अब उन्होंने एक लाख 11 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है.


मंत्री के मुताबिक बिहार में ऐसे कई अंचल हैं जहां का कामकाज बेहद खराब है. वहां मुख्यालय से अधिकारियों को भेजकर समीक्षा करायी जा रही है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह 18 जनवरी को मगध प्रमंडल की समीक्षा करेंगे. मगध प्रमंडल के पिछड़े अंचलों की समीक्षा के लिए भी विभाग से अधिकारी भेजे जाएंगे. विभाग से जारी सूचना के अनुसार करपी अंचल में मनोज कुमार झा, नवीनगर में वीरेन्द्र कुमार पासवान, गया सदर में कंचन कपूर और जहानाबाद में नवल किशोर जाकर काम की समीक्षा करेंगे.