ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

Bihar Bhumi Dakhil Kharij: अपार्टमेंट फ्लैटधारकों के लिए काम की खबर....राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दी बड़ी जानकारी

Bihar Bhumi Dakhil Kharij:बिहार में अपार्टमेंट फ्लैटधारकों के लिए आई बड़ी खबर – अब दाखिल खारिज की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी है।

अपार्टमेंट, फ्लैट धारक, दाखिल खारिज, भूमि सुधार, राजस्व विभाग, बिहार सरकार, फ्लैट मालिक, जमीन रजिस्ट्री, ऑनलाइन आवेदन, अंचल कार्यालय, mutation process, apartment holders, land reform Bihar, land regis
अपार्टमेंट फ्लैटधारकों के लिए दाखिल खारिज प्रक्रिया पर लगाई अस्थायी रोक
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar Bhumi Dakhil Kharij: बिहार में अपार्टमेंट कल्चर तेजी से विकसित हो रहा है, खासकर पटना और अन्य शहरों में अपार्टमेंट्स का निर्माण हो रहा है। अपार्टमेंट के तहत फ्लैट धारकों को एक निश्चित भूखंड आवंटित किया जाता है। अब तक इस भूखंड का दाखिल खारिज किया जा रहा था। हालांकि, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपार्टमेंट फ्लैट धारकों के लिए आवंटित भूमि के दाखिल खारिज पर रोक लगा दी है। इसके लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फ्लैट धारकों को सूचित किया है कि फ्लैट के दाखिल खारिज के लिए अब अंचल कार्यालय का दौरा न करें। अपार्टमेंट की भूमि और फ्लैट धारकों को आवंटित भूमि के दाखिल खारिज के लिए एक नई प्रक्रिया निर्धारित की जा रही है। ऐसे में विभाग ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि नई प्रक्रिया तय होने तक फ्लैट के दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन न करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसके लिए अंचल कार्यालय का दौरा करने की आवश्यकता नहीं है।


बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने अप्रैल 2025 में ही एक पत्र जारी कर अपार्टमेंट फ्लैट धारकों के लिए आवंटित भूमि के दाखिल खारिज पर रोक लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि नए तरीके से प्रक्रिया निर्धारित की जा रही है।