ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अनियंत्रित कार ने ली दादा और पोते की जान, परिजनों में पसरा मातम

PATNA: मसौढ़ी थाने की है, जहां सकरपुरा मोड़ के पास एनएच-83 पर शुक्रवार की दोपहर एक अनियंत्रित कार ने एक बाइक में ठोकर मार दी, जिसमें बाइक सवार दादा और पोते की स्पॉट डेथ हो गई। मृतकों

अनियंत्रित कार ने ली दादा और पोते की जान, परिजनों में पसरा मातम
First Bihar
2 मिनट

PATNA: मसौढ़ी थाने की है, जहां सकरपुरा मोड़ के पास एनएच-83 पर शुक्रवार की दोपहर एक अनियंत्रित कार ने एक बाइक में ठोकर मार दी, जिसमें बाइक सवार दादा और पोते की स्पॉट डेथ हो गई। मृतकों की पहचान मसौढ़ी के बेर्रा पंचायत के बीबीपुर गांव के रहने वाले 70 साल के मदन प्रसाद और 21 साल के प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। घटना के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। हालांकि, कार में बैठे लोग बड़ी दुर्घटना के शिकार नहीं हुए। घटना के बाद कार पर सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। 


घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, दादा पोता मसौढ़ी स्थित पीएनबी बैंक से रुपये निकाल कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। वहीं, परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया है। बता दें, प्रवीण की एक साल पहले ही शादी के बंधन में बंधा था। 


घटना के बाद परिजनों का गुस्सा चरम पर है। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर खूब हंगामा किया। इस दौरान एनएच-83 लगभग चार घंटा जाम रहा, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। बेर्रा मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार ने इस पर पहल किया, जिसके बाद मसौढ़ी पुलिस ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।

टैग्स