ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

पटना: अनियंत्रित कार ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौत 3 की हालत गंभीर

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर मोकामा से आ रही है जहां एक कार ने 6 लोगों को रौंद दिया जिसमें 3 की मौत हो गयी है। जबकि तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्त

पटना: अनियंत्रित कार ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौत 3 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर मोकामा से आ रही है जहां एक कार ने 6 लोगों को रौंद दिया जिसमें 3 की मौत हो गयी है। जबकि तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में हड़ंकप मचा हुआ है। 


यह दर्दनाक हादसा पटना के मोकामा स्थित एनएच-80 की है। जहां अनियंत्रित कार ने छह लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मरांची थाना पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखीसराय से आ रही एक लाल रंग की इको स्पोर्ट कार ने सड़क किनारे सामान खरीद रहे कुछ लोगों को रौंद डाला। जिसमें एक महिला और दो पुरुष की मौत हो गई। जबकि एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


मृतकों में मरांची थाना गांव बादपुर के प्रभांशु सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार, शेरपुर गांव के उमेश शर्मा की पुत्री क्रांति देवी, और इंग्लिश गांव के मिश्री तांती का पुत्र बाल मुकुंद शामिल है। जबकी घायलों में इंग्लिश गांव के मो. सलीम के पुत्र मो. आशिक, शेरपुर गांव के भेखो तांती के पुत्र उमेश तांती, शेरपुर गांव के रवि कुमार शर्मा की पुत्री प्रीति देवी शामिल हैं।


टैग्स