ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सैकड़ों आंगनबाडी सेविका-सहायिका ने RJD दफ्तर को घेरा, तेजस्वी यादव से कर रहीं ये मांग

PATNA: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूरे बिहार से पटना पहुंची सैकड़ों आगंनबाड़ी ने आरजेडी कार्यालय का घेराव कर दिया है। बड़ी संख्या में सेविका और सहायिका आरजेडी दफ्तर के बार धर

सैकड़ों आंगनबाडी सेविका-सहायिका ने RJD दफ्तर को घेरा, तेजस्वी यादव से कर रहीं ये मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूरे बिहार से पटना पहुंची सैकड़ों आगंनबाड़ी ने आरजेडी कार्यालय का घेराव कर दिया है। बड़ी संख्या में सेविका और सहायिका आरजेडी दफ्तर के बार धरना पर बैठ गईं हैं और सेवा स्थाई करने की मांग कर रही हैं। 


दरअसल, अखिल भारतीय आंगनबाड़ी सेविका-सहायक संघ के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं ने आरजेडी कार्यालय को घेर लिया है और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग कर रही हैं। धरना दे रहीं आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि नीतीश सरकार ने सम्मान देने की बात कहकर उन्हें घर से बाहर निकलने को कहा और सरकार के कहने पर वे घर से बाहर निकलीं लेकिन जो सम्मान मिलना चाहिए था वह महिलाओं को नहीं मिला।


उनका कहना था कि कोरोना काल हो या टीकाकरण, भोजन, बच्चों को पढ़ाने समेत सभी काम आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका से लिया जा रहा है लेकिन लेकिन जिस तरह का सम्मान मिलना चाहिए था सरकार नहीं दे रही है। वेतन के नाम पर सिर्फ 5950 रुपये मिलते हैं। महंगाई के इस दौर में इतने कम पैसों से घर कैसे चलेगा। उनका कहना था कि सरकार सरकारी कर्मी का दर्जा देकर उन्हें उचित सम्मान देने का काम करे।