ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आंगनबाड़ी सेविका के मुद्दे पर विधानसभा में भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आंगनबाड़ी सेविका के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी बार-बार विपक्षी सदस्यों को शांत र

आंगनबाड़ी सेविका के मुद्दे पर विधानसभा में भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आंगनबाड़ी सेविका के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी बार-बार विपक्षी सदस्यों को शांत रहने के लिए कहते रहे लेकिन बीजेपी के सदस्य लगातार हंगामा करते रहे। सदन की कार्यवाही आधे घंटे भी नहीं चल सकी और स्पीकर ने 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।


दरअसल, विधानसभा में दूसरे दिन की कार्यवाही शुरु होने के साथ ही विपक्ष ने आंगनबाड़ी सेविका के मुद्दे को लेकर जोरदारा हंगामा शुरू कर दिया और तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान बीजेपी के सदस्य वेल में पहुंच गए और जोरदार हंगामा किया। विपक्ष का आरोप है कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के ऊपर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया है। इसी बात को लेकर बीजेपी और विपक्ष के अन्य विधायक सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करने लगे। 


हाथों में बैनर पोस्टर लेकर बीजेपी के विधायक वेल में पहुंच गए और आंगनबाड़ी सेविका पर लाठीचार्ज और उनके मानदेय को बढ़ाने का मुद्दा मजबूती के साथ उठाया। इस दौरान बीजेपी के साथ सरकार में शामिल माले के विधायकों ने भी आंगनबाड़ी सेविका का मामला उठाया। हंगामें की बीच सदन की कार्यवाही जारी है। स्पीकर विपक्ष के सदस्यों को बार बार शांत कराते रहे लेकिन वह नहीं माने जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। जिसके बाद बीजेपी के सदस्य बाहर निकल गए और सदन के बाहर भी हंगामा किया।


बता दें कि बिहार की सैकड़ों आंगनबाडी सेविका और सहायिका ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा का घेराव कर दिया है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने महिलाओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। विपक्ष का आरोप है कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के ऊपर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया है।  विपक्ष सेविका सहायिका का मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ गया है।