ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026 के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह कस्टडी में विधानसभा पहुंचकर वोट डालेंगे।

BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार सहित देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होना है। बिहार की पांच सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू होगी जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इसी बीच बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की अनुमति दे दी है। इसके बाद वे कस्टडी में जेल से बाहर आकर विधानसभा में मतदान करेंगे और वोट डालने के बाद वापस जेल भेज दिए जाएंगे।


जानकारी के मुताबिक मोकामा विधायक अनंत सिंह फिलहाल दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं। इस वजह से उनके मतदान को लेकर पहले संशय बना हुआ था। लेकिन अब अदालत के आदेश के बाद यह साफ हो गया है कि वे भी राज्यसभा चुनाव में अपनी वोटिंग का अधिकार इस्तेमाल करेंगे। अदालत ने आदेश दिया है कि अनंत सिंह को पुलिस कस्टडी में विधानसभा लाया जाएगा, जहां वे मतदान करेंगे और फिर वापस जेल भेज दिए जाएंगे।


दरअसल, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 62(5) के अनुसार जेल में बंद व्यक्ति सामान्य रूप से मतदान नहीं कर सकता। हालांकि यदि किसी मामले में अदालत विशेष अनुमति देती है तो संबंधित व्यक्ति मतदान कर सकता है। इसी कानूनी प्रावधान के आधार पर अनंत सिंह को राज्यसभा चुनाव में मतदान की इजाजत मिली है। इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा हो रही है।


बिहार में इस बार राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव हो रहा है और इसे सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्ष के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। एनडीए ने पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और वह सभी सीटों पर जीत का दावा कर रहा है। वहीं विपक्ष की ओर से राष्ट्रीय जनता दल भी एक सीट जीतने की रणनीति के साथ मैदान में है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी की ओर से एडी सिंह को उम्मीदवार बनाया है।


राज्यसभा चुनाव के गणित की बात करें तो एक उम्मीदवार को जीत के लिए कम से कम 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। बिहार विधानसभा में एनडीए के पास कुल 202 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में माना जा रहा है कि एनडीए चार सीटों पर आसानी से जीत दर्ज कर सकता है। हालांकि पांचवीं सीट के लिए स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है।


इसी कारण एनडीए के लिए हर एक वोट बेहद अहम माना जा रहा है। अनंत सिंह के मतदान करने की अनुमति मिलने से एनडीए को बड़ी राहत मिली है। अगर वे वोट डालते हैं तो एनडीए का आंकड़ा मजबूत होगा और पांचवीं सीट जीतने की संभावना भी बढ़ सकती है। यही वजह है कि इस चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है।


गौरतलब है कि शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले में अहम फैसला सुनाया था। अदालत ने स्पष्ट किया कि अनंत सिंह को राज्यसभा चुनाव में मतदान करने का अधिकार मिलेगा। इसके तहत उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा लाया जाएगा।


अब सभी की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि राज्यसभा चुनाव में किस दल को कितना फायदा मिलता है। खास तौर पर पांचवीं सीट को लेकर राजनीतिक समीकरण बेहद दिलचस्प बने हुए हैं। ऐसे में अनंत सिंह का एक वोट भी इस चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है।